रक्तदान महादान : पंजाब केसरी समूह के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण की 42वीं स्मृति में रक्तदान शिविर 9 सितंबर को

  स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण की स्मृति में 9 सितंबर को जिला अस्पताल रतलाम में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

Sep 8, 2023 - 16:26
 0
रक्तदान महादान : पंजाब केसरी समूह के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण की 42वीं स्मृति में रक्तदान शिविर 9 सितंबर को
अमर शहीद लाला जगत नारायण की स्मृति में रक्तदान शिविर 9 सितंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पंजाब केसरी समूह के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण की 42वीं पुण्यतिथि 9 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाई जाएगी। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में आयोजित होगा। इस दिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान होगा।

पंजाब केसरी समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म के रतलाम जिला प्रतिनिधि समीर खान ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी लाला जगत नारायण के पुण्य स्मरण दिवस के मौके पर लोगों को जीवन दान देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रक्त व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है, इसलिए ही रक्तदान को महादान कहा गया है। अतः इसमें सहभागिता कर आप भी इस महादान में अपने रक्त के रूप में आहुति दे सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9907002160 पर संपर्क कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।