कटे-फटे ओंठ व चिपके तालू वाले बच्चों के इलाज के लिए नि:शुल्क जांच 20 जनवरी को इंदौर यूनिक हॉस्पिटल में

कटे-फटे ओंठ और तालू तथा चेहरे की विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए इंदौर में जांच शिविर लगेगा। उपचार अमेरिका के डॉक्टर करेंगे।

Jan 19, 2023 - 00:59
 0
कटे-फटे ओंठ व चिपके तालू वाले बच्चों के इलाज के लिए नि:शुल्क जांच 20 जनवरी को इंदौर यूनिक हॉस्पिटल में
कटे फटे ओंठ के इलाज के लिए शविर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर में 20 जनवरी को कटे-फटे ओंठ एवं चिपके तालू, चेहरे के दाग़, पलकों की विकृति एवं नाक-कान की बाह्य विकृति वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क जाँच शिविर आयोजित होगा। यह शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय जैन संगठन, इण्डिया प्रोजेक्ट इंक अमेरिका के सहयोग से आयोजित होगा।

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया शिविर में चयनित बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी 20 से 23 जनवरी तक अमेरिका के ख्यात चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। सर्जरी यूनिक हॉस्पिटल इंदौर में होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर  9329442524 पर संपर्क कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।