वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, कुछ ही पल में हो गई खाक, यातायात हुआ बाधित, देखें वीडियो...

रतलाम के महू रोड पर खड़ी कार आग लगने से से खाक में तब्दील हो गई। आग वेल्डिंग की चिंगारी वाहन पर गिरने से

Aug 26, 2023 - 01:00
 0
वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, कुछ ही पल में हो गई खाक, यातायात हुआ बाधित, देखें वीडियो...
रतलाम के महू रोड पर कार में लगी आग कहीं और न लग जाए...।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में महू-नीमच मार्ग पर वेल्डिंग के दौरान एक कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाना पड़ा। हालांकि तब तक कार खाक में बदल गई।

जानकारी के अनुसार महू रोड पर वेल्डिंग की एक दुकान पर एक कार में वेल्डिंग की जा रही थी। शाम करीब पौने सात बजे वेल्डिंग आर्क से निकली एक चिंगारी से कार में आग भभक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के दौरान इंदौर की ओर जाने वाली लेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।