रतलाम : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा 'दादा' के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारियों ने लिया बहुमत से विजयश्री दिलाने का संकल्प

रतलाम शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ एडवोकेट शांतिलाल मालवीय ने किया।

Oct 29, 2023 - 10:32
Oct 29, 2023 - 10:34
 0
रतलाम : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा 'दादा' के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारियों ने लिया बहुमत से विजयश्री दिलाने का संकल्प
रतलाम विधानसभा शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते एडवोकेट शांतिलाल मालवीय। समीप हैं प्रत्याशी सकलेचा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ लक्कड़पीठा (यूको बैंक के सामने) में हुआ। कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय के कर कमलों से हुआ।

150

इस मौके पर अभिभाषक शांतिलाल मालवीय एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित किया। मालवीय ने कहा कि रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा विधायक और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि हम कांग्रेस को भारी बहुमत से रतलाम शहर और मध्य प्रदेश में जिताएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ आश्वासनों की सरकार रही है। हमें यह बात जनता को बताना है।

500
200

 ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, राजकुमार जैन लाला, विनोद मिश्रा मामा, संदीप शुक्ला, जोएब आरिफ, राकेश झालानी, पीयूष बाफना, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र मंडवारिया, सतीश पुरोहित, अनिल झालानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।