स्वच्छ रतलाम – सुंदर रतलाम : 30 जून तक चलेगा ‘नो सिंगल यूज - नो पॉलीथीन अभियान’, 25 मई को निकलेगी साइकिल रैली

रतलाम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 30 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान 25 मई को साइकिल रैली निकाली जाएगी।

May 24, 2022 - 02:34
 0
स्वच्छ रतलाम – सुंदर रतलाम  :  30 जून तक चलेगा ‘नो सिंगल यूज - नो पॉलीथीन अभियान’, 25 मई को निकलेगी साइकिल रैली
साइकिल रैली।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार ‘‘नो सिंगल यूज - नो पॉलीथीन अभियान’’ चलाया जाएगा। इसके तहत 25 मई को शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया शासन निर्देशानुसार ‘‘नो सिंगल यूज - नो पॉलीथीन अभियान’’ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह 30 जून तक चलेगा। इसके तहत 25 मई को सुबह 06.00 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर महाराजा सज्जनसिंह जी प्रतिमा होते हुए स्टेट बैंक तिराहा, आम्बेडक सर्कल, नगर निगम तिराहा, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकिज, सैलाना बस स्टैण्ड, पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पंहुच कर विसर्जित होगी। रैली में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, एसोशिएशन, एनसीसी और एनएसएस के प्रतिभागी तथा खिलाड़ी शामिल होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।