CM राइज विनोबा स्कूल के खिलाड़ी प्रिंस परमार का 68वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए चयन, 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में लांग जम्प स्पर्धा में लेगा भाग

रतलाम के सीएम राइस विनोबा स्कूल के नाम एक और उपलब्धि आई है। यहां के विद्यार्थी प्रिंस का 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है।

Nov 23, 2024 - 20:49
 0
CM राइज विनोबा स्कूल के खिलाड़ी प्रिंस परमार का 68वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए चयन, 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में लांग जम्प स्पर्धा में लेगा भाग
सीएम राइज विनोबा स्कूल का छात्र प्रिंस जिसका चयन राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धा के लिए हुआ है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्वस्तरीय ख्याति प्राप्त सीएम राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थी प्रिंस पिता श्याम सुंदर परमार का चयन 68वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिंस 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय लांग जम्प स्पर्धा में सहभागिता करेगा।

सीएम राइज विनोबा स्कूल के खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी ने बताया कि प्रिंस राष्ट्रीय स्पर्धा के पूर्व प्री-नेशनल कोचिंग कैम्प में भी शामिल होगा। स्मरणीय रहे प्रिंस ने गत वर्ष भी राष्ट्रीय स्पर्धा में पटना में सहभागिता कर प्रथम दस में स्थान बनाया था।

प्रिंस की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला खेल संयोजक दीपेंद्र सिंह ठाकुर और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।