सम्पूर्ण विश्व में अनुशासन ही संघ की पहचान, सभी हिंदू मेरे बंधु और सभी मेरा परिवार हैं– डॉ. प्रकाश शास्त्री

आरएसएस के मालवा प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग जावरा में आयोजित किया जा रहा है। इस 20 दिवसीय सत्र में 354 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

May 19, 2023 - 00:14
 0
सम्पूर्ण विश्व में अनुशासन ही संघ की पहचान, सभी हिंदू मेरे बंधु और सभी मेरा परिवार हैं– डॉ. प्रकाश शास्त्री
आरआरएस का प्रशिक्षण वर्ग शुरू।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष (विद्यार्थी) मालवा प्रांत का शुभारंभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण होने को हैं। संघ ने अपने आधार, बंधुत्व की भावना से समाज के सभी वर्गों में सतत सम्पर्क को आज तक बनाए रखा है। संघ शिक्षा वर्ग में विद्यार्थी ज्येष्ठ माह के तपन में अपने परिवार से दूर सीमित साधनों में रहकर नियमित अभ्यास कर अपने व्यक्तित्व को निखारते हैं। सभी साथ में रहकर एक-दूसरे को सहयोग कर समरस जीवन जीने की कला सिखते हैं। सभी हिन्दू मेरे बंधु हैं, यही मेरा परिवार है, यह भावना यहां विकसित होती है। शिक्षार्थी यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों में समाज एवं राष्ट्र की सेवा हेतु तत्पर रहेंगे।

यह बात आरआरएस के प्रांत संघ चालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कही। वे 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष (विद्यार्थी) मालवा प्रांत जावरा के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले वर्ग का शुभारंभ प्रांत संघ चालक डॉ. शास्त्री एवं वर्गाधिकारी मंदसौर नगर के संघ चालक विकास आचार्य ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वर्ग का आयोजन जावरा के स्कॉलर्स स्कूल में किया जा रहा है। इसमें मालवा प्रांत से 354 शिक्षार्थी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग संचालन टोली एवं वर्ग कार्यवाह अंतर सिंह पूरे समय उपस्थित रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।