अपाक्स और कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर अपाक्स और कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Dec 6, 2021 - 22:46
Dec 6, 2021 - 22:50
 0
अपाक्स और कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर अपाक्स एवं शहर कांग्रेस ने द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने डॉ. आबंडेकर के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

150

अपाक्स संस्था के जिला अध्यक्ष पी. के. गोगादे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सोमवार दोपहर छत्रीपुल स्थित आंबेडकर सर्कल पर जुटे। सभी ने सर्वप्रथम डॉ. भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. आंबेडकर के योगदान का स्मरण किया। इस मौके पर महामंत्री एस. आर. मेड़ा, दिनेश गहलोत, सुनील वर्मा, वासुदेव परमार, बाबूलाल परमार, हीरालाल जोधपुरी, अशोक राव पंवार सहित अन्य मौजूद थे।

500
200

कांग्रेस ने भी किया डॉ. आंबेडकर को नमन, माल्यार्पण किया

डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेसजन ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फैयाज मंसूरी, शांतिलाल वर्मा, एडवोकेट सतीश पुरोहित, जेम्स चाको, शांतिलाल मालवीय, इक्का बेलूत, सोनू व्यास, बसंत पंड्या, रजनीकांत व्यास, सुजीत उपाध्याय, कमरुद्दीन कछवाय, जोएब आरिफ सहित अन्य मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।