रतलाम पुलिस के 21 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले उत्कृष्टता पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए नवाजा, देखें सूची...

रतलाम जिले के 21 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा पदक से नवाजा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Jan 30, 2023 - 21:14
Jan 30, 2023 - 21:16
 0
रतलाम पुलिस के 21 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले उत्कृष्टता पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए नवाजा, देखें सूची...
मध्य प्रदेश पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रतलाम जिले के 21 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा सेवा पदक प्रदान किए हैं। इनमें से तीन पुलिसकर्मी पूर्व में भी सम्मानित हो चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मप्र के 143 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा तथा 167 को उक्तकृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। पदक 2021 में की गई उत्कृष्ट सेवा के लिए दिए गए हैं। इनमें 21 रतलाम जिले के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से भी तीन को अति उत्कृष्ट सेवा तथा 18 को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

सूची में शामिल तीन पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक मोतीलाल राठौर, सतीश कुमार यादव एवं बरलाम पाटीदार पूर्व में पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।