रतलाम पुलिस को सफलता : ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार तस्कर सद्दाम गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का इनाम था घोषित

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान जारी है। ऐसे ही एक मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

May 9, 2024 - 22:33
May 9, 2024 - 22:46
 0
रतलाम पुलिस को सफलता : ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार तस्कर सद्दाम गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का इनाम था घोषित
10 हजार रुपए इनामी फरार तस्कर गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ एसीएन टाइम्स । स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी पुलिस को एक फरार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार तस्कर सद्दाम पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने के फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में थाना स्टेशन रोड की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने एक प्रकरण में 505 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। मामले में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

उक्त प्रकरण में आरोपी सद्दाम उर्फ इमरान पिता अंसार अली (30) निवासी रतलाम फरार चल रहा था। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया था। सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।