मप्र में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा "हर घर तिरंगा" अभियान, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा थीम आधारित कार्यक्रमों और जन-विश्वास अभियान-2026 की भी घोषणा की।

मप्र में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा "हर घर तिरंगा" अभियान, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक जन सहभागिता से चलाया जाएगा। राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों के लिए 'पत्र लेखन' जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खादी / पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में तिरंगे की थीम पर प्रदर्शनी, रंगोली, बुनाई, मेला, कंसर्ट, ई-बाइक / साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज बिक्री, तिरंगा एंथम, तिरंगा प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी, हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

जन-विश्वास अभियान-2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास ही जन कल्याण का आधार है। प्रदेश में जन विश्वास अभियान का प्रारंभ 07 अगस्त से हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिन्दवाड़ा जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्विस डिलेवरी और सुशासन अभियान का केन्द्र बिन्दु है। अभियान को फील्ड में हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से संवाद का सशक्त माध्यम बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को जिलों के भ्रमण और जनसामान्य से संवाद के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें