रतलाम से 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कांवड़ यात्रा-2026', 10 अगस्त को महाकाल का होगा पवित्र माही जल से जलाभिषेक

रतलाम से 7 अगस्त को भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026' निकलेगी। चौथे वर्ष आयोजित यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त पवित्र माही नदी का जल लेकर उज्जैन पहुंचेंगे, जहां 10 अगस्त को बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा।

रतलाम से 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कांवड़ यात्रा-2026', 10 अगस्त को महाकाल का होगा पवित्र माही जल से जलाभिषेक
जवाहर व्यायामशाला अंबर परिवार की निष्ठा कांवड़ यात्रा 7 अगस्त को।

चौथे वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकलेगी यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त पैदल उज्जैन पहुंचकर करेंगे बाबा महाकाल का अभिषेक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रावण मास की पावन बेला में भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए रतलाम से इस वर्ष भी भव्य 'निष्ठा कांवड़ यात्रा-2026' निकाली जाएगी। चौथे वर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त पवित्र माही नदी का जल लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ पैदल उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर में महाआरती के साथ होगा। यात्रा 10 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर  पहुंचेगी जहां भगवान महाकाल का पवित्र माही जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

निष्ठा कांवड़ यात्रा का आयोजन संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त यात्रा में शामिल होंगे और पूरी श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ पैदल यात्रा कर महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें

यह रहेगा यात्रा का रूट

महाआरती के बाद कांवड़ यात्रा काटजू नगर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, गीता मंदिर, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द सहित विभिन्न मार्गों से होकर उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, शिव आराधना और जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण का निर्माण करेंगे। यात्रा का समापन 10 अगस्त 2026 को श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में भगवान महाकाल के पवित्र माही नदी के जल से जलाभिषेक के साथ होगा।

आयोजकों ने रतलाम जिले एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें