धर्म-संस्कृति : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जावाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप की सम्मान साफा वाहन रैली 23 फरवरी को, पहलवान दौलत जाट करेंगे नेतृत्व

रतलाम नगर में रविवार का दिन शिवमय होगा। इस दिन जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा वाहन रैली निकाली जाएगी।  

Feb 22, 2025 - 20:38
 0
धर्म-संस्कृति : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जावाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप की सम्मान साफा वाहन रैली 23 फरवरी को, पहलवान दौलत जाट करेंगे नेतृत्व
सम्मान साफा रैली 23 फरवरी को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार एवं अम्बर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा (वाहन) रैली निकाली जा रही है। यह रैली 23 फरवरी (रविवार) को सुबह 10:00 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर विसर्जित होगी।

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक उस्ताद युवाओं को साफा बांधेंगे। इसके बाद सम्मान साफा (वाहन) रैली शुरू होगी। यह सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर महाप्रसादी का वितरित किया जाएगा।

इन्होंने किया आयोजन को सफल बनाने का आह्वान

जवाहर व्यायामशाला के संचालक एवं पहलवान दौलत जाट, सूरज जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट एवं अमन जाट ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से अपील की है कि सभी अपने ईष्टमित्रों के साथ शामिल होकर रैली को सफल बनाएं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।