रतलाम में लघु उद्योग भारती की 5वीं इकाई गठित, सोनी अध्यक्ष, रांका सचिव एवं अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने, युवाओं को नए उद्योगों के लिए करेगी प्रेरित
उज्जैन में आयोजित लघु उद्योग भारती की मालवा प्रांत बैठक में रतलाम शहर इकाई की घोषणा की गई। नई इकाई लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास और युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित करेगी।
उज्जैन में मालवा प्रांत की बैठक में हुई घोषणा, “रतलाम शहर इकाई” के रूप में करेगी कार्य
एसीएन टाइम्स @ उज्जैन। लघु उद्योग भारती की मालवा प्रांत स्तरीय बैठक विद्या भारती भवन, उज्जैन में आयोजित की गई। इसमें रतलाम के लिए लघु उद्योग भारती की पांचवीं इकाई की घोषणा की गई, जिसे अब “रतलाम शहर इकाई” के रूप में जाना जाएगा। नई इकाई शहर में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास और विस्तार के साथ युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।
वर्तमान में रतलाम में लघु उद्योग भारती की मुख्य इकाई इंडस्ट्रीज एरिया, नमकीन क्लस्टर, महिला इकाई तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक इकाई के रूप में कार्यरत हैं। अब रतलाम शहर इकाई के गठन के साथ संगठन का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद भाई, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुण सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग एवं प्रांत के संयुक्त सचिव संजय व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने रतलाम शहर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कुंदन सोनी को अध्यक्ष, राजेश रांका को सचिव एवं आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रतलाम लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव रोहित मालपानी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेका, उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल, नीलेश बोरदिया, महिला इकाई सचिव कामिनी नेमानी तथा कोषाध्यक्ष रेखा कुमावत भी उपस्थित रहीं।
बैठक में नमकीन क्लस्टर से धर्मेंद्र मारू, रिंकू कृष्णानी, प्रवीण कसेरा तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा, ललित चौपड़ा, विजय महेश्वरी सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें










