बढ़ गई आखिरी तारीख : अगर बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म हो गई है कोई गलती तो 15 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, तो जल्दी करें देर न हो जाए

माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र ने बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन पत्र में रही गलती सुधारने के लिए आखिरी तारीख बढ़ाई है। अब 15 जनवरी तक गलती सुधारी जा सकती है।

Dec 20, 2021 - 23:01
Dec 20, 2021 - 23:02
 0
बढ़ गई आखिरी तारीख : अगर बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म हो गई है कोई गलती तो 15 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार,  तो जल्दी करें देर न हो जाए

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं के आवेदन पत्र में रही गलती सुधारने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब 15 जनवरी तक ऑनलाइन गलती सुधारी जा सकती है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को आदेश जारी किया। इसके अनुसार सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरे गए थे। इनमें रही गलती सुधारने के लिए 15 दिसंबर आखिरी तारीख नियत की गई थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट गलती सुधारने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके चलते शिक्षा मंडल द्वारा आखिरी तारीख में बढ़ोतरी की गई है। अब 15 जनवरी तक गलती सुधारी जा सकती है। ऐसा उसी कियोस्क पर कर सकते हैं जहां से मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरा गया था।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।