MSME मंत्री काश्‍यप और विकास कौशल मंत्री टेटवाल ने ने किया लघु उद्योग भारती के LEAP ई-पोर्टल का लोकार्पण

लघु उद्योग भारती मप्र के स्थापना दिवस के मौके पर लीप ई-पोर्टल का डिजिटल लोकार्पण किया गया। मंत्री चेतन्य काश्यप ने इसे डिजिटल क्रांति का उदाहरण बताया।

Apr 30, 2025 - 07:58
 0
MSME मंत्री काश्‍यप और विकास कौशल मंत्री टेटवाल ने ने किया लघु उद्योग भारती के LEAP ई-पोर्टल का लोकार्पण
लघु उद्योग भारती मप्र के स्थापना दिवस मका शुभारंभ करते मंत्री चेतन्य काश्यप एवं गौतम टेटवाल।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश का 32वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने LEAP ई-पोर्टल का डिजिटल लोकार्पण किया। यह पोर्टल देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के लिए एक डिजिटल क्रांति के रूप में कार्य करेगा। 

समारोह को संबोधित करते हुए काश्‍यप ने कहा कि राज्य सरकार एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भारत वर्ष में मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां पर 31 मार्च 2025 तक का पूंजी अनुदान उद्यमियों को डीबीटी के माध्‍यम से दिया जा चुका है। LEAP ई-पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा कि यह पोर्टल आने वाले समय में छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगा, उद्यमियों को भारत के अलावा बाहरी देशों का भी मार्केट उपलब्ध होगा। समारोह में कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं की जानकारी ली।

उद्यमियों ने दिए निवेश के प्रस्ताव

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों ने काश्‍यप को करोड़ों रुपए के निवेश प्रस्‍ताव दिए। आयोजन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अतीत अग्रवाल, अखिल भारतीय उपाध्‍यक्ष ताराचन्‍द्र गोयल, भोपाल इकाई के अध्यक्ष विनोद नायर, प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश मिश्रा, अरुण सोनी, सोनल श्रीवास्‍तव, महिला इकाई की सचिव रश्मि गुर्जर सहित 800 से अधिक प्रबुद्धजन और उद्यमी मौजूद थे।

पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान हुआ

कार्यक्रम के दौरान संगठन की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्‍यक्ष एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर के पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्‍मानित किया गया। इनमें जितेंद्र गुप्‍ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्‍यक्ष) 2017-2019, डॉ. अजय नारंग (2001-2007), उल्‍लास वैद्य (2007-2013), डॉ. नेमीचंद जैन (2013-2017), समीर मुंद्रा (2017-2019) और महेश गुप्‍ता (2019-2023) शामिल रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।