विधायक निधि से संवरेगा रतलाम के महलवाड़े का मुख्य द्वार, विधायक चेतन्य काश्यप ने राशि देने का किया ऐलान, घंटाघर की घड़ी भी चलेगी

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने महलवाड़ा के मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण अपनी निधि से करवाने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत करने का ऐलान किया है। घंटाघर की घड़ी भी चालू की जाएगी।

Jan 12, 2022 - 00:26
 0
विधायक निधि से संवरेगा रतलाम के महलवाड़े का मुख्य द्वार, विधायक चेतन्य काश्यप ने राशि देने का किया ऐलान, घंटाघर की घड़ी भी चलेगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रियासत की पहचान महलवाड़ा के मुख्य द्वारा के दिन संवरने वाले हैं। विधायक चेतन्य काश्यप ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस राशि का उपयोग महलवाड़ा के मुख्यद्वार का स्वरूप निखारने में किया जाएगा।

विधायक काश्यप के मार्गदर्शन में पूर्व में रतलाम हेरिटेज की आर्किटेक्ट विनीता तांतेड़ एवं प्रतीक दलाल ने रतलाम के महलवाड़ा की धरोहर को सरंक्षित कर उसे संवारने का प्रस्ताव तैयार किया था। काश्यप ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से भी इस संदर्भ में चर्चा की। इस पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है। महलवाड़ा के प्राचीन वैभव को वापस स्थापित करने के लिए काश्यप ने विधायक निधि एवं अन्य स्रोतों से राशि उपलब्ध कराने का कहा है।

150

रतलाम हेरिटेज के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार पहले महलवाड़ा के मुख्य द्वार के बाहरी स्वरूप को संवारा जाएगा। साथ इसमें लगी ऐतिहासिक घड़ी भी चालू की जाएगी। इसके बाद राजमहल के महत्व को देखते हुए देश के प्रसिद्ध वास्तुविदों को संबद्ध कर सम्पूर्ण महलवाड़ा परिसर के सौंदर्यीकरण की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।