बड़ी खबर : रतलाम के पास जेकोट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह, देखें वीडियो

शुक्रवार दोपहर रतलाम के पास जेकोट स्टेशन पर मेमू ट्रेन में भीषण आग लग गई। हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Sep 15, 2023 - 14:55
Sep 15, 2023 - 17:32
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के जेकोट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह दाहोद आनंद मेमू स्‍पेशल ट्रेन में भीषण आग लग गई। इससे ट्रेन में सवार और स्टेसन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बोगी पूरी तरह जल गई।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि दाहोद आनंद मेमू स्‍पेशल ट्रेन क्रमांक 09350  का जैकोट आगमन के पश्चात लगभग 11.45 बजे गार्ड ने कंपार्टमेंट के नीचे स्‍मोक देखा। देखते ही प्रभावित कोच के समस्त यात्रियों को उतार कर अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया तथा कंट्रोल को सूचित किया।लगभग 12.30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची तथा 12.45 बजे तक आग को बुझा दिया गया। घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रेन जैकोट स्‍टेशन से 13.14 बजे रवाना हो गई। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।