खुला मथुरी के विकास का द्वार, पुलिया बनेगी और सौर ऊर्जा से सड़क होगी रोशन, विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वीकृत किए 8 लाख रुपए

विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से मथुरी गांव में स्ट्रीट लाइट और पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

Sep 11, 2023 - 23:21
 0
खुला मथुरी के विकास का द्वार, पुलिया बनेगी और सौर ऊर्जा से सड़क होगी रोशन, विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वीकृत किए 8 लाख रुपए
मथुरी में स्ट्रीट लाइट और पुलिया निर्माण के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने 8 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के समीपस्थ ग्राम मथुरी में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से 8 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे गांव में विकास के द्वार खुल गए हैं। स्वीकृत राशि से मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया बनेगी और गांव सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा।

विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर मथुरी के सरपंच रूपचंद्र पाटीदार सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आकर विधायक काश्यप का स्वागत किया। उन्होंने विधायक के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा मंचासीन रहे। बता दें कि विधायक काश्यप ने करमदी रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और मथुरी गांव में सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। दोनों कार्यों के लिए ग्राम पंचायत मथुरी क्रियान्वयन एजेंसी रहेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ऊंकारलाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, परमानंद पाटीदार, किशोर पाटीदार, भरत पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, गणेश पाटीदार, दिनेश भाभर, फूलचंद पाटीदार, तनसुखलाल पाटीदार, बसंतीलाल पाटीदार, विनोद पाटीदार, भंवरलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, विशाल पाटीदार, डॉ. विशाल पाटीदार, शिवम पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।