श्री नित्य चिंताहरण गणपति की आरती में शामिल हुए विधायक चेतन्य काश्यप, समाजसेवियों का हुआ स्मान, कचौरी व कस्टड वाले दूध का प्रसाद बांटा

श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर समिति ने गणेशोत्सव के दौरान समाजसेवियों का स्वागत किया गया।

Sep 23, 2023 - 11:31
 0
श्री नित्य चिंताहरण गणपति की आरती में शामिल हुए विधायक चेतन्य काश्यप, समाजसेवियों का हुआ स्मान, कचौरी व कस्टड वाले दूध का प्रसाद बांटा
श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में विधायक चेतन्य काश्यप सहित समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के तहत पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर में आरती की गई। अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप रहे। इस मौके पर समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

मंदिर समिति द्वारा आरती में उपस्थित विधायक चेतन्य काश्यप सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मानित होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, राम-लक्ष्मण सिंह पतलासी, गोपाल शर्मा, समाजसेवी राजेश कसेरा, अनिल मुंजाल आदि शामिल हैं। सम्मान सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, रत्ना पाल, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया, ऋषभ जैन, श्रेय मोदी आदि आदि ने किया।

इस मौके पर भगवान श्री को कचौरी एवं कस्टड वाले दूध का भोग लगाया गया। कचौरी के प्रसाद के लाभार्थी राहुल कसेरा एवं दूध कस्टड के अनिल मुंजाल रहे। मंदिर समिति ने इसक लिए दोनों का आभार ज्ञापित किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।