क्रीड़ा भारती के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने की सहभागिता

लखनऊ में क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया। यह 18 दिसंबर तक चलेगा।

Dec 17, 2022 - 02:10
 0
क्रीड़ा भारती के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने की सहभागिता
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में किताब का विमोचन करते पदाधिकारी।

अधिवेशन में 16 से 18 दिसंबर तक देशभर के वरिष्ठ प्रतिनिधि व प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे उपस्थित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप भी लखनऊ पहुंचे। 16 से 18 दिसंबर तक अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ प्रतिनिधि व प्रमुख खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।



क्रीड़ा भारती के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अविनाश द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर श्री होसबाले जी का अभिनंदन किया गया। अधिवेशन में क्रीड़ा भारती के तत्कालीन कार्याध्यक्ष स्वर्गीय श्री लक्ष्मणराव पार्डिकर जी के समर्पित जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया गया। इसकी प्रस्तावना क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा रखी गई। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायणसिंह राणा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अविनाश जी अवध प्रांत अध्यक्ष गोविंद जी सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।