विधायक काश्यप ने बिरियाखेड़ी में मुक्तिधाम की सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत किए 12.92 लाख रुपए, विधायक निधि से खर्च होगी यह राशि

बिरियाखेड़ी में मुक्तिधान की सड़क विधायक निधि से बनेगी। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने 12 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

Feb 22, 2022 - 22:44
 0
विधायक काश्यप ने बिरियाखेड़ी में मुक्तिधाम की सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत किए 12.92 लाख रुपए, विधायक निधि से खर्च होगी यह राशि
मुक्तिधाम की सड़क के लिए विधायक निधि स्वीकृति का पत्र सौंपने विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने बिरियाखेड़ी में मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। इसका पत्र उन्होंने मुखर्जी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आए क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल को सौंपा। राशि विधायक निधि से दी जाएगी।

पत्र देने के दौरान मंडल अध्यक्ष के साथ धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, जयेश वसावा, हीरालाल सीरवी, ऊंकार सिरवी, संतोष बैरागी, विवेक शर्मा, मोहनलाल सिरवी, सौभाग्यमल कोठारी, चेतना पाटीदार,शंकरलाल सिरवी, करण ठाकुर, नरेंद्र सोलंकी, कन्हैयालाल टांक, शंकरलाल पडियार, नीलेश सिरवी, प्रवीण सिरवी, शेखर प्रजापत, दीपक प्रजापत, अभय शर्मा, धन्नालाल पुरोहित एवं दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।