MP शिक्षा विभाग फेरबदल ! प्रदेश के 9 जिलों में जिला परियोजना समन्यवक (DPC) पदस्थ, अखिलेश कुमार राजपूत को रतलाम की मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग ने 9 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन्हें रतलाम सहित जिलों में जिला परियोजना सममन्वयक व समकक्ष पदों पर पदस्थ किया गया है।

May 6, 2026 - 22:46
 0
MP शिक्षा विभाग फेरबदल ! प्रदेश के 9 जिलों में जिला परियोजना समन्यवक (DPC) पदस्थ, अखिलेश कुमार राजपूत को रतलाम की मिली जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश में 9 जिलों में नए डीपीसी की हुई पदस्थापना।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रदेश के 9 अधिकारियों को राज्य शिक्षा केंद्र राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत विभिन्न जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के रूप में पदस्थ किया है। दतिया के विकासखंड स्रोत समन्वयक  (BRC) रतलाम के DPC बनाए गए हैं।

Google NewsFollow Us

मध्यप्रदेश शासन के स्कूली शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा बुधवार देर शाम आदेश जारी हुआ। इसके द्वारा राज्य शासन ने शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी 9 अधिकारी वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इनमें एक प्राचार्य, दो सहायक परियोजना समन्वयक, चार विकासखंड स्रोत समन्यवक, एक लोक शिक्षण संचालनालय में सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में पदस्थ हैं जबकि एक की पदस्थापना बतौर उच्च माध्यमिक शिक्षक के तौर पर है। इन्हें अब जिला परियोजना समन्वयक व समकक्ष पदों पर पदस्थ किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इन अधिकारियों को समान स्तर एवं वेतनमान पर कार्य करते हुए नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। यह तबादला सूची राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी की गई मानी जा रही है।

देखें, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।