किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का अभिनंदन, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदीप उपाध्याय का पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर स्वागत और अभिनंदन किया। शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी ज्ञापित किया।

Jan 22, 2025 - 22:48
 0
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का अभिनंदन, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा द्वारा रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर प्रदीप उपाध्याय को पुनः काबिज किए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी के नेतृत्व में किसान मोर्चा और सहकारिता मोर्चा के पदाधिकारियों, युवा जनप्रतिनिधियों, सरपंचों आदि ने उपाध्याय का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उपाध्याय को साफा और माला पहनाकर शाल-श्रीफल भेंट किया एवं मिठाई भी खिलाई।

स्वागत करने वाले सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपाध्याय नेतृत्व में  रतलाम जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही भाजपा वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप की सरकार की जनहित की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मददगार होंगे। पदाधिकारियों ने इन सभी के प्रति आभार भी ज्ञापित किया।

ये रहे मौजूद

स्वागत करने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, हरपाल सिंह सोलंकी, प्रहलाद पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, पर्वतसिंह गुर्जर, राहुल मरगुल, राकेश मेड़ा, दिलीप पारगी (बावड़ी), विक्रम सिंह (गुलबालोद) सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।