स्वागत-सत्कार : ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुजीत मान और सोकेंद्र तोमर का रतलाम में स्वागत, इंदौर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा में जाने के दौरान यहां रुके थे

इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने आए ओलम्पियन और अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुजीत मान और सोकेंद्र तोमर का रतलाम में स्वागत किया गया।

Mar 8, 2025 - 23:45
 0
स्वागत-सत्कार : ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुजीत मान और सोकेंद्र तोमर का रतलाम में स्वागत, इंदौर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा में जाने के दौरान यहां रुके थे
ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुजीत मान और सोकेंद्र तोमर का रतलाम में स्वागत किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला ओलम्पिक एसोसिएशन ने ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी सुजीतमान पहलवान व सोकेंद्र तोमर का रतलाम आगमन पर सम्मान किया गया। दोनों पहलवानों को साफा पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वे इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से आए थे। इस दौरान वे कुछ समय रतलाम में भी रुके। उनके स्वागत के दौरान भीमसिंह भाटी, विशाल शर्मा, जितेन्द्र राठौड़, प्रभुलाल सोलंकी, पंकज अग्रवाल, रजत भाटी आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।