गुरु श्री सौभाग्य तीर्थ पर शुक्रवार को मनेगा मालव केसरीजी का 38वां पुण्य स्मृति दिवस, 19 वर्ष बाद साथ आ रही पुण्य तिथि व तारीख

मालवा केसरी गुरु श्री सौभाग्यमल जी म.सा. का पुण्य स्मरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर रतलाम में धार्मिक अुष्ठान होंगे। 19 साल के बाद पुण्य तिथि और तारीख दोनों एक साथ आने से यह सुयोग बन रहा है।

Jul 21, 2022 - 23:23
Jul 28, 2022 - 02:24
 0
गुरु श्री सौभाग्य तीर्थ पर शुक्रवार को मनेगा मालव केसरीजी का 38वां पुण्य स्मृति दिवस, 19 वर्ष बाद साथ आ रही पुण्य तिथि व तारीख
मालव केसरी गुरु श्री सौभाग्यमल जी म.सा.

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 38वां पुण्य स्मृति दिवस 22 जुलाई (शुक्रवार) को श्री सौभाग्य तीर्थ सागोद रोड पर जप, तप-त्याग के साथ मनाया जाएगा। गुरुदेव की पुण्य तिथि पर इस वर्ष 19 वर्ष बाद तिथि और तारीख एक साथ आने का योग बना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागदा (धार) श्रीसंघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल भंडारी रहेंगे।

पुण्य स्मरण दिवस पर इस वर्ष सुबह 8 बजे नोलाई पुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक से चल समारोह निकाला जाएगा। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ समाधि पर पहुंचेगा। इसके बाद सौभाग्य तीर्थ में प्रात: 9.30 से 11.00 बजे तक जाप एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न दूरदराज क्षेत्रों से गुरुदेव के भक्तजन सौभाग्य तीर्थ पर आएंगे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नमक मण्डी उज्जैन के महासचिव, जैन कॉन्फ्रेंस संविधान संशोधन समिति के सदस्य एवम् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेय्यावच समिति जैन कांफ्रेंस नईदिल्ली महेंद्रकुमार सेठिया और समाजसेवी सुभाष पावेचा (इन्दौर) प्रमुख वक्ता रहेंगे।

150

प्रतिवर्षानुसार खाचरौद से नवयुवकों का जत्था पैदल यात्री संघ के रूप में रतलाम आकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय देगा। श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल ने गुरु भक्तों  से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है। पुण्य स्मृति दिवस इंदौर में विराजित श्रमण संघीय पूज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में महावीर भवन इंदौर में भव्य विशाल तेले तप आराधना के साथ संपन्न होगा

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।