कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथुरी में मंडी स्थानांतरित करने के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया का आवेदन करने की मंडी प्रशासन को मिली अनुमति

रतलाम शहर में स्थित मंडी मथुरी में स्थानांतरित करने के लिए जरूरी भूमि आवंटित करने के लिए विधिवत आवेदन करने के लिए प्रदेश के मंडी बोर्ड द्वारा अनुमति जारी की गई है।

Aug 1, 2024 - 19:46
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथुरी में मंडी स्थानांतरित करने के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया का आवेदन करने की मंडी प्रशासन को मिली अनुमति
चेतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर शहर के मध्य स्थित मंडी मथुरी में स्थानांतरित की जानी है। इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल ने कृषि उपज मंडी समिति रतलाम के भार साधक अधिकारी को भूमि आवंटन प्रक्रिया का आवेदन प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।

उक्त आदेश के बाद अब स्थानीय मंडी प्रशासन, राजस्व विभाग से मंडी के लिए भूमि चिह्नित कर आवंटित किए जाने की मांग कर सकेगा। शहर में मंडी छोटी पड़ने से किसान एवं व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मंडी के बाहर जाम लगने से शहरवासी भी परेशान होते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मंत्री काश्यप ने मंडी मथुरी में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था। इस पर मंडी बोर्ड भोपाल ने भूमि आवंटन की मांग करने के लिए स्थानीय मंडी प्रशासन को आवेदन करने की स्वीकृति जारी की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।