व्यापमं घोटाले की जांच को लेकर मप्र उच्च न्यायालय में याचिका दायर, 9 साल से जांच लंबित होने पर पारस सकलेचा ने ली न्यायालय की शरण

व्हिसल ब्लोअर पारस सकलेचा ने व्यापम् घोटाले की जांच की मांग को लेकर मप्र उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका दायर की गई है।

Aug 10, 2023 - 20:26
 0
व्यापमं घोटाले की जांच को लेकर मप्र उच्च न्यायालय में याचिका दायर, 9 साल से जांच लंबित होने पर पारस सकलेचा ने ली न्यायालय की शरण
व्यापमं घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर।

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के संबंध में व्हिसल ब्लोअर और कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका दाखिल की है। उन्होंने मामले की जांच को लेकर 9 साल पूर्व आवेदन दिया था जो आज तक लंबित है। जांच और कार्रवाई नहीं होने पर सकलेचा ने न्यायालय की शरण ली है।

व्यापमं ने 27 नवंबर, 2014 को समाचार पत्र में विज्ञप्ति जारी कर जनता से 15 दिन में व्यापमं महाघोटाले पर दस्तावेज सहित आवेदन मांगे गए थे। इस संबंध में पारस सकलेचा ने 11 दिसंबर, 2014 को 320 पेज का आवेदन एक आवेदन एसटीएफ को दिया था। आवेदन के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए थे। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर 7 सितंबर, 2019 को सकलेचा ने शिकायत की तब जाकर 11 से 13 सितंबर, 2019 के दौरान एसटीएफ द्वारा उनके बयान लिए गए थे।

इसके बाद से आज तक मामला लंबित है। अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में रिट याचिका दाखिल की है। इसमें न्यायालय से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन पर नियत समय में जांच पूर्ण कर कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किए जाएं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।