Campaign Against Goons : अमन-चैन में ना पड़े खलल इसलिए 11 गुंडों को भेजा जेल, आपराधिक गतिविधियों व गैंग से जुड़े हैं सभी

रतलाम पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों और गैंग से जुड़े 11 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसका उद्देश्य अमन-चैन कायम रखना है।

Mar 29, 2024 - 22:02
Mar 29, 2024 - 23:05
 0
Campaign Against Goons : अमन-चैन में ना पड़े खलल इसलिए 11 गुंडों को भेजा जेल, आपराधिक गतिविधियों व गैंग से जुड़े हैं सभी
11 गुंडों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आपराधिक गतिविधियों में संलग्न और विभिन्न गैंगों से जुड़े गुंडों-बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 11 गुंडों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा असामाजिक गतिविधियों एवं अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में एएसपी राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। सभी को जेल भेजा गया है।

इन गुंडों के विरुद्ध की कार्रवाई

  1. अनवर पिता जमील अहमद, निवासी हरमाला रोड, आसियान बिल्डिंग, रतलाम।
  2. आसिफ पिता असलम घोसी, निवासी अशोक नगर, रतलाम।
  3. उमंग पिता रामलाल राठौर, निवासी सरस्वती नगर, रतलाम।
  4. शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार, निवासी संत रविदास चौक, करमदी रोडष रतलाम।
  5. अजय उर्फ सन्नी पिता राजेंद्र मिश्रा, निवासी बोहरे की चाल, जावरा रोड, रतलाम।
  6. गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत, निवासी मुखर्जी नगर, रतलाम।
  7. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी, निवासी सज्जन मिल रोड, रतलाम।
  8. राकेश पिता कैलाशचंद्र चौरसिया, निवासी नयागांव राजगढ़, रतलाम।
  9. आशीष पिता संजय भामी, निवासी धीराजशाह नगर, रतलाम।
  10. लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी, निवासी ओसवाल नगर, रतलाम।
  11. लक्की ऊर्फ लक्खा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक, निवासी सुभाष नगर, रतलाम।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।