देश भक्ति – जन सेवा ! तन पर वर्दी, मन में राष्ट्र भक्ति और हाथों में तिरंगा लेकर निकली पुलिस, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश, देखें वीडियो...

रतलाम पुलिस द्वारा बुधवार को रतलाम शहर और जावरा में तिरंगा वाहन यात्राएं निकाली गईं। पुलिस ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया।

Aug 12, 2025 - 21:17
Aug 13, 2025 - 00:27
 0
देश भक्ति – जन सेवा ! तन पर वर्दी, मन में राष्ट्र भक्ति और हाथों में तिरंगा लेकर निकली पुलिस, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश, देखें वीडियो...
रतलाम पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को रतलाम जिले में सभी जगह पुलिस विभाग ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भारत माता की जय और जय हिंद के नारे भी लगा रहे थे।

जिला मुख्यालय रतलाम में एसपी अमित कुमार के निर्देशन में निकली तिरंगा वाहन रैली में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अनीशा जैन, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रतलाम मोहन भर्रावत, डीडी नगर थाना प्रभारी  मनीष डावर, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी  गायत्री सोनी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव एवं यातायात थाना प्रभारी नीलम चौंगड़ , सूबेदार मोनिका ठाकुर सहित शहर के सभी थानों, पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल शामिल रहा।

जावरा में भी निकली तिरंगा यात्रा

उधर, जावरा शहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने किया। थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। दोनों ही शहरों में आयोजित इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आगामी 15 अगस्त को अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति में सहभागिता करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।