लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी गिरफ्तार, लेनदेन के मामलों में है आरोपी

रतलाम में सैलाना पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी और पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी को गिरफ्तार किया। चेक बाउंस और लेनदेन विवाद के मामलों में थी तलाश।

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी गिरफ्तार, लेनदेन के मामलों में है आरोपी
शाहिद कुरैशी, पूर्व जिला मंत्री- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लेनदेन के पुराने मामलों में फरार स्थायी वारंटी व पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैलाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कुरैशी को रतलाम से गिरफ्तार कर अपने साथ सैलाना ले गई।

जानकारी के अनुसार शाहिद कुरैशी पर सितंबर 2022 में पैसों लेनदेन में गड़बड़ी, विवाद और मारपीट जैसे आरोप लगे थे। तीन लाख रुपए के चेक बाउंस मामलों में न्यायालय में पेश नहीं होने और लंबे समय से फरार रहने के कारण शाहिद कुरैशी के खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट जारी हुआ था। इसके चलते सैलाना पुलिस को काफी समय से कुरैशी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहिद को मंगलवार को रतलाम से धरदबोचा।

ये भी पढ़ें

खराब हो रही थी पार्टी की छवि 

जिस समय आरोप लगे थे उस समय आरोपी शाहिद कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ था। पुलिस में प्रकरण दर्ज होने और विवाद के आरोप होने से पार्टी और संगठन की छव दूमिल हो रही थी। इसके चलते मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार ने तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जमादार ने लुनेरा के निर्देश पर आरोपी शाहिद कुरैशी को पद से हटा दिया था। जिला मंत्री पद से हटा दिया था।

ये भी पढ़ें