फिर फिसली जुबान : राहुल गांधी ने ‘हिंदू’ को कहा हिंसक तो मच गया बवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका, लातें भी मारी

भाजुयमो ने रतलाम में राहुल गांधी के खिलाफप्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। भाजपा और युवा मोर्चा में राहुल गांधी द्वारा हिंदू को हिंसक कहने पर नाराजगी है।

Jul 2, 2024 - 21:43
Jul 2, 2024 - 22:33
 0
फिर फिसली जुबान : राहुल गांधी ने ‘हिंदू’ को कहा हिंसक तो मच गया बवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका, लातें भी मारी
राहुल गांधी का पुतला जलाने के बाद लातें मारते भाजयुमो के कार्यकर्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बदजुबानी ने फिर बवाल मचा दिया है। उनके द्वारा सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में कड़ी नाराजगी है। राहुल गांधी के ‘हिंदू’ को हिंसक कहने पर युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नेताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी मांने की मांग की। मोर्चा पदाधिकारी एवं युवा नेता गीता मंदिर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवींद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री शुभम चौहान, ऋषभ दुबे, सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, बंटी पितलिया, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवड़ा, गौरव टांक, सौरभ हिंगड़, राजू चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।