कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल (स्वीमिंग पुल) 14 अप्रैल से फिर हो जाएगा शुरू, विधायक व कलेक्टर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने लिया निर्णय

रतलाम शहर का एकमात्र स्वीमिंग पूल 14 अप्रैल को पुनः शुरू होने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नागरिकों को सीमित संख्या में निर्धारित शुल्क लेकर प्रवेश दिया जाएगा।

Apr 11, 2022 - 01:47
Apr 11, 2022 - 02:07
 0
कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल (स्वीमिंग पुल) 14 अप्रैल से फिर हो जाएगा शुरू, विधायक व कलेक्टर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने लिया निर्णय
रतलाम शहर में राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित तरण ताल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप तैराकी के शौकीन है या फिर तैराकी सीखना चाहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शहर का एकमात्र स्वीमिंग पूल कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल 14 अप्रैल को फिर शुरू हो रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप और कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक चेतन्य काश्यप के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन ने इसे पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया राजीव गांधी  सिविक सेंटर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल कोरोना के चलते बंद किया गया था। इसे पुनः शुरू करने के निर्देश शहर विधायक चेतन्य काश्यप और कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरुशोत्तम ने दिए हैं। इसके चलते तरणताल पुनः प्रारंभ करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह 14 अप्रैल से खुल जाएगा। तरणताल नागरिकों की सीमित संख्या के लिए शाम 6 से रात 10 बजे तक खोला जाएगा। प्रवेश निर्धारित शुल्क पर दिया जाएगा।

बता दें कि, रतलाम का एकमात्र स्वीमिंग सिविक सेंटर में स्थित है। नगर निगम के स्वामित्व वाला यह स्वीमिंग पूल कोरोना काल के चलते काफी समय से बंद है। इससे तैराकों और तैराकी सीखने वालों को परेशानी झेलना पड़ रही है। स्वीमिंग पूल के अभाव के चलते ही दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर को भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा की तैयारी के लिए ग्वालियर जाना पड़ा था। अन्य खिलाड़ी भी तैराकी का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इससे शहर के स्वीमिंग पूल को पुनः शुरू करने की मांग उठ रही है।

दिव्यांग तैराक अब्दुल को अभ्यास के लिए जाना पड़ा था ग्वालियर

पिछले दिनों विभिन्न स्पर्धाओं में मैडल जीतकर रतलाम लौटे दिव्यांग तैराक अब्दुल उनके कोच राजा राठौड़ ने विधायक काश्यप से भेंट की थी। उन्होंने विधायक को स्वीमिंग पूल शुरू नहीं होने से आ रही परेशानी से अवगत कराया था। समाजसेवी गोविंद काकानी ने भी पिछले दिनों स्वीमिंग पूल पुनः शुरू करने की आवश्यकता जताई थी।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।