रतलाम में होगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का विशाल शिक्षक महासम्मेलन, तैयारियों के लिए 15 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक

रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र की जिला स्तरीय बैठक 15 सितंबर को शहर के विवेक हायर सेकंडरी स्कूल में होगी। इसमें आगामी दिनों में होने वाले विशाल शिक्षक महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी।

Sep 14, 2024 - 18:14
 0
रतलाम में होगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का विशाल शिक्षक महासम्मेलन, तैयारियों के लिए 15 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक
रतलाम में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र की बैठक 15 सितंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ का आगामी दिनों में विशाल शिक्षक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष भरत पटेल करेंगे। इसे लेकर संघ की जिला स्तरीय बैठक 15 सितंबर (रविवार) को दिलीपनगर स्थित विवेक हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में होगी।

यह जानकारी जिला अध्यक्ष सुनील गौड़ ने दी। उन्होंने बताया बैठक की अध्यक्षता उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के कार्यों व शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ ही उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों और सक्रिय सदस्यों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। 

नई नियुक्तियां भी होंगी

जिला अध्यक्ष गौड़ ने बताया बैठक के दौरान शिक्षक महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नई नियुक्तियां भी की जाएंगी। अध्यक्ष गौड़ ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकारिणी के और सक्रिय सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।