भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षाविद् मुरलीधर चांदनीवाला एवं उद्योगपति प्रमोद व्यास से मिले विधायक चेतन्य काश्यप

भाजपा का विशेष महासंपर्क अभियान जारी है। इस दौरान पदाधिकारी और नेता लोगों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के कार्य से अवगत करवा रहे हैं।

Jul 2, 2023 - 10:24
Jul 12, 2023 - 10:25
 0
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षाविद् मुरलीधर चांदनीवाला एवं उद्योगपति प्रमोद व्यास से मिले विधायक चेतन्य काश्यप
डॉ. मुरलीधर एवं प्रतिभा चांदनीवाला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल से संबंधित पम्फलेट देते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला और उद्योगपति प्रमोद व्यास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रबुद्धजनों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विधायक काश्यप पहले शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला के यहां पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके किए गए कार्यों का पम्फलेट प्रदान किया। इसके साथ ही काश्यप वरिष्ठ उद्योगपति प्रमोद व्यास के यहां पहुंचे और उन्हें भी पम्फलेट प्रदान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पार्षद निशा सोमानी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी आदि उपस्थित रहे। दोनों परिवार द्वारा काश्यप का स्वागत किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।