रतलाम प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा 24 सितंबर को होगी, आय-व्यय के ब्यौरे और संविधान संशोधन के प्रारूप सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा

रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा का आयोजन 24 सितंबर को होगा। बैठक में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

Sep 21, 2023 - 23:31
 0
रतलाम प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा 24 सितंबर को होगी, आय-व्यय के ब्यौरे और संविधान संशोधन के प्रारूप सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा
रतलाम प्रेस क्लब।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा दिनांक 24 सितंबर (रविवार) को सुबह 11.30 बजे रतलाम प्रेस क्लब भवन पावर हाउस रोड रतलाम में आयोजित की गई है। इसमें संविधन संशोधन के प्रारूप सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

सचिव यश शर्मा ने बताया साधारण सभा की बैठक में यदि समय पर कोरम पूरा नही हुआ तो आधे घंटे बैठक स्थगित कर पुन: आयोजित की जाएगी। इसमें कोरम का बंधन नही रहेगा। साधारण सभा में एजेंडे के अुनसार चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसमें  वार्षिक आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत करना, कार्यकारिणी के कार्यो का प्रतिवेदन और अनुमोदन, संविधान संशोधन के प्रांरभिक प्रारूप की जानकारी देना, अन्य विषय पर अध्यक्ष  की अनुमति से चर्चा की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।