रतलाम स्टेशन पर हादसा ! चलती ट्रेन में चढ़ रहा था 40 वर्षीय युवक, पैर फिसलने से मौके पर ही हो गई मौत

बरेली से मुंबई जाते समय रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा गोल्डन टेम्पल मेल से रतलाम रेलवे स्टेशन पर हुआ।

Apr 12, 2026 - 02:17
 0
रतलाम स्टेशन पर हादसा ! चलती ट्रेन में चढ़ रहा था 40 वर्षीय युवक, पैर फिसलने से मौके पर ही हो गई मौत
रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे में गई युवक की जान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर स्लिप होने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दाउद पिता अजय बेग के रूप में हुई है। युवक के बैग से 4 लाख रुपए और अन्य सामान मिला है।

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस की ओर जा रही जा रही गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस (12904) में एक युवक चढ़ने का प्रयास किया। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से रवाना हो रही थी तब युवक दाउद दौड़कर कोच के गेट तक पहुंचा और उसमें चढ़ने लगा। उसने कोच के हैंडल को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाथ फिसल गया और हादसा हो गया। घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

150

ये भी पढ़ें

500
200

​बैग में मिले 4 लाख रुपए

हादसे के बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और ट्रेन रुकवाई। पुलिस ने युवक की सीट के आसपास तलाशी ली तो वहां दो बैग मिले। इनमें से एक में 4 लाख रुपए नकद, कपड़े, मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिले। आधार कार्ड से मृतक की पहचान बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र निवासी दाउद बेग के रूप में हुई। परिजन के अनुसार दाउद महाराष्ट्र के ठाणे में रहकर इवेंट मैनेजमेंट व कैटरिंग का काम कर रहा था। वह कुछ दिन पूर्व ही बरेली गया था। दिल्ली होते हुए मुंबई लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें

परिजन को सौंपा शव और सामान

जीआरपी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के साथ ही युवक का शव बरेली से आए उसके भाई फैज बेग को नकद रुपए, शव सहित सभी सामान और 4 लाख रुपए सौंप दिए। अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुम्ब्रा में होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।