RTE के तहत निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, 2 से 4 अप्रैल तक अपडेट होगी स्कूलों की पसंद, जानिए- इसके लिए कौन पात्र या अपात्र है

प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए दूसरे दौर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी होगी।

Mar 27, 2024 - 20:26
 0
RTE के तहत निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, 2 से 4 अप्रैल तक अपडेट होगी स्कूलों की पसंद, जानिए- इसके लिए कौन पात्र या अपात्र है
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन का दूसरा दौर शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए दूसरे दौर की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी होगी।

RTE के तहत होने वाले दूसरे दौर के फ्री एडमिशन के लिए आवेदकों द्वारा स्कूलों की पसंद 2 से 4 अप्रैल तक अपडेट की जाएगी। इसकी लॉटरी 8 अप्रैल को निकलेगी। 12 से 18 अप्रैल तक स्कूल का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद स्कूल में प्रवेश और संबंधित स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन की रिपोर्टिंग की जाएंगी।

यह समय सारिणी ऐसे आवेदकों के लिए लागू होगी जिन्होंने सत्र 2024-25 के प्रथम चरण में आवेदन किया था एवं सत्यापन के उपरात्र पात्र पाए गए थे। जिन्हें प्रथम चरण में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ अथवा प्रथम चरण में आवंटन के उपरांत संबंधित स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है। ऐसे आवेदक सिर्फ च्वाइस अपडेट ही कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया इनके लिए नहीं है

  1. दूसरे दौर की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदकों को पृथक से आवेदन एवं सत्यापन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन में केवल स्कूल की च्वाइस (पसंद) ही अपडेट की जाएगी।
  2. द्वितीय चरण में स्कूल स्वाइस अपडेट करने के लिए वे आवेदक पात्र नहीं होंगे जो सत्यापन के उपरांत अपात्र पाए गए थे।
  3. जिन आवेदकों को प्रथम चरण में स्कूल आवंटित हुआ है एवं आवंटित स्कूल में प्रवेश ले लिया वे द्वितीय चरण के लिए पात्र नहीं हैं।

जिले में अभी तक हुए एडमिशन

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।