रॉयल कॉलेज में आयकर विभाग ने की संगोष्ठी, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर का योगदान

आयकर विभाग द्वारा रॉयल कॉलेज में आयकर के प्रावधानों को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर के योगदान के बारे में बताया गया।

Dec 17, 2021 - 01:24
 0
रॉयल कॉलेज में आयकर विभाग ने की संगोष्ठी,  विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर का योगदान
प्रत्यक्ष कर के महत्व पर प्रकाश डालते आयकर विभाग के अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आयकर विभाग द्वारा रॉयल कॉलेज में 'राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर के योगदान' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रतलाम के आयकर अधिकारी एस. आर. मीणा, आयकर निरीक्षक एल. आर. मीणा एवं वरिष्ठ कर सलाहकार दीपक पुरोहित तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री रहे।

आयकर अधिकारी एस. आर. मीणा ने आयकर विवरणी भरने और उसके लाभों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं जन कल्याण की योजनाओं की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष कर के योगदान को परिभाषित किया।

वरिष्ठ कर सलाहकार दीपक पुरोहित ने आयकर एवं विभिन्न बचत योजनाओं और उसके महत्व बताए। उन्होंने अग्रिम कर के प्रावधानों और आयकर की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संगोष्ठी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. मनीष सोनी, प्रो. जाकिर हुसैन खिलजी, प्रो. कीर्ति शर्मा एवं स्नातक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन प्रो. कपिल केरोल ने किया। आभार आयकर विभाग के ऋिषिराज मीणा ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।