NEET से पहले होगा NEET का अभ्यास, रतलाम में 29 अप्रैल को फ्री ‘प्री-नीट एग्जाम’

रतलाम में 29 अप्रैल को फ्री प्री-NEET एग्जाम, असली परीक्षा जैसा माहौल मिलेगा। जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या हैं फायदे।

Apr 25, 2026 - 00:42
Apr 25, 2026 - 01:23
 0
NEET से पहले होगा NEET का अभ्यास, रतलाम में 29 अप्रैल को फ्री ‘प्री-नीट एग्जाम’
अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट कराएगा नीट का अभ्यास।

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट की पहल, असली परीक्षा जैसा माहौल; छात्रों का डर खत्म करने पर फोकस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। राष्ट्रीय स्तर की NEET परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव दिलाने के उद्देश्य से शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा 29 अप्रैल को “प्री-नीट एग्जाम” आयोजित किया जा रहा है, जो पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

संस्थान के संचालक राकेश कुमावत ने बताया कि यह परीक्षा ठीक उसी माहौल में कराई जाएगी, जैसा 3 मई को होने वाली वास्तविक NEET परीक्षा में देखने को मिलेगा। परीक्षा का पैटर्न NCERT आधारित रहेगा और सभी प्रक्रियाएं- जैसे एडमिट कार्ड चेकिंग, फोटो वेरिफिकेशन और जन्मतिथि मिलान भी NEET के नियमों के अनुरूप होंगी।

इस पहल की खासियत यह है कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा ही नहीं दिलाई जाएगी, बल्कि उन समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे, जो अक्सर परीक्षा के दिन तनाव का कारण बनती हैं। जैसे यदि एडमिट कार्ड और आधार की फोटो में अंतर हो या अन्य दस्तावेजों में कोई विसंगति हो, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी।

3 मई को होनी है NEET

संस्थान का उद्देश्य छात्रों के मन से NEET का डर, परीक्षा केंद्र का दबाव और अनिश्चितता को दूर करना है। पहले से वास्तविक माहौल का अनुभव मिलने से विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में अधिक आत्मविश्वास के साथ शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा उन सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। रतलाम में इस तरह की पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए संस्थान के आधिकारिक पेज पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।