शिक्षक फिर होंगे लामबंद ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 25 फरवरी को भोपाल में, लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए बनेगी रणनीति

मप्र के अध्यापक शिक्षक संवर्ग की कई मांगें विगत 5 वर्षों से लंबित हैं। इनके निराकरण के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित प्रांतीय बैठक में रणनीति तय करेगा।

Feb 21, 2024 - 23:51
Feb 22, 2024 - 00:27
 0
शिक्षक फिर होंगे लामबंद ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 25 फरवरी को भोपाल में, लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए बनेगी रणनीति
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक भोपाल में 25 फरवरी को होगी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक 25 फरवरी को भोपाल में होगी। बैठक में आध्यापक शिक्षक संवर्ग से जुड़ी लंबित समस्याओं और मांगों के निराकरण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

यह जानकारी संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने दी। पटेल ने बताया कि बैठक दोपहर 12:00 बजे से काकुल होटल अनंतश्री हॉस्पिटल के पास BHEL गेट नंबर-01 इंद्रपुरी रायसेन रोड भोपाल में होगी। बैठक में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी और आजीवन सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विगत 4-5 वर्षों से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के हितार्थ अनेक आदेश शासन स्तर पर, संभाग और जिला स्तर पर लंबित हैं। इन आदेशों को जारी करवाने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री, जनजाति कार्य विभाग मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात करना प्रस्तावित है। बैठक में इसी को लेकर रणनीति तैयार होगी।

प्रदेश अध्यक्ष पटेल के अनुसार यदि शासन-प्रशासन द्वारा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की 4-5 वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो सरकार के समक्ष अपनी बात किस तरीके से रखी जाए, यह भी तय किया जाएगा। पटेल ने सभी पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।