सुनील दुबे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त, रेलवे में संगठन को मान्यता और मजबूती दिलाने के लिए मिली जिम्मेदारी

रतलाम के कर्मचारी नेता सुनील दुबे को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Aug 28, 2023 - 10:32
 0
सुनील दुबे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त, रेलवे में संगठन को मान्यता और मजबूती दिलाने के लिए मिली जिम्मेदारी
सुनील दुबे, क्षेत्रीय प्रभारी- पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा पूर्व मंडल मंतंरी एवं डीआरयूसीसी सदस्य रतलाम निवासी सुनील दुबे के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मुंबई के विरार में आयोजित एक बैठक में की गई।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक विरार में आयोजित हुई। इसमें भारतीय मज़दूर संघ, भारतीय रेल मज़दूर संघ एवं परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित रहे। इनमें भारतीय रेल मज़दूर संघ के उपाध्यक्ष संजय साहू, भारतीय मज़दूर संघ के एस. एन. पांडेय, परिषद के महामंत्री संजय शुक्ला एवं मुकुट बिहारी दवे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

भारतीय रेलवे में मान्यता के चुनाव एवं परिषद को मज़बूत स्तिथि में पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा दुबे को परिषद का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस नियुक्ति पर रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री अजय सिंह, मुन्नीलाल राजपूत, ट्रैकमैन एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह गुर्जर, ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे, संदीप व्यास आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।