आओ आयोध्या चलें : गली-मोहल्लों में निकल रही अक्षत कलश की शोभायात्रा, रामलला की अगवानी के लिए घर-घर पहुंच रहा 22 जनवरी का निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होंगे। इस पल के आप भी प्रत्यक्ष साक्षी बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाल कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Dec 31, 2023 - 23:18
 0
आओ आयोध्या चलें : गली-मोहल्लों में निकल रही अक्षत कलश की शोभायात्रा, रामलला की अगवानी के लिए घर-घर पहुंच रहा 22 जनवरी का निमंत्रण
अक्षत कलश और राम की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।

- नगर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में हो रही महाआरती

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने की तारीख तय हो चुकी है। 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसका साक्षी बनने के लिए अक्षत कलश के माध्यम से घर-घर निमंत्रण दिया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश की हिंदू समाजजन विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में शोभायात्रा निकलने के साथ ही मेरी बस्ती मेरी अयोध्या का उद्घोष भी हो रहा है। 

रविवार को अक्षत कलश नगर के मोहन टॉकीज, भंडारी गली, शास्त्री नगर, मालीकुंआ, दीनदयाल नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा। यहां क्षेत्रवासियों ने ढोल-धमाकों के साथ पूजा-अर्चन की। क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर कलश पूजन व शोभायात्रा में हिस्सा लिया। जयदीप गुर्जर ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत कलश का सामूहिक पूजन किया जा रहा है।

समाज में 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने की खुशी है। इस दिन घर-घर दिवाली मनाई जाएगी। घरों में माताएं व बहनें रंगोली बनाकर व दीप रोशन कर प्रभु श्रीराम का स्वागत करेंगी। चूंकि हम सभी का अयोध्या जाना संभव नहीं है, इसलिए हमने "मेरी बस्ती-मेरी अयोध्या" का नारा दिया है। इस दिन हम घरों में साज-सज्जा, मंदिरों में भजन-कीर्तन, भंडारे आदि करते हुए इस दिन को विशेष बना सकते हैं।

ये मौजूद रहे

अक्षत कलश की शोभायात्रा में क्षेत्र के दीपक परमार, प्रद्युम्न शर्मा, मनीष रावल, गौरव शर्मा, अनिल रौतेला, रामचंद्र डोई, रवि सेन, मनोज पंवार, उमेश माली, लक्की कसेरा, आशु टांक, कैलाशबाई धभाई, टम्मूबाई माली, लक्ष्मी माहेश्वरी, अंजू सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।