स्टार्टअप रैकिंग लीडर अवॉर्ड प्रदेश के लिए गौरव, नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को अवसर देंगे : मंत्री काश्यप

मप्र को भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप रैकिंग 2022 के तहत लीडर अवॉर्ड दिया है। इसे मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रदेश के लिए गौरव बताया है।

Jan 18, 2024 - 20:20
Jan 27, 2024 - 08:21
 0
स्टार्टअप रैकिंग लीडर अवॉर्ड प्रदेश के लिए गौरव, नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को अवसर देंगे : मंत्री काश्यप
चेतन्य काश्यप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री- मप्र।

सीड कैपिटल की व्यवस्था करने की योजना शीघ्र

एसीएम टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप रैकिंग 2022 में मध्य प्रदेश को लीडर अवॉर्ड प्रदेश के लिए गौरव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। काश्यप ने कहा कि उनका विभाग युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। अपनी शानदार स्टार्टअप पॉलिसी की बदौलत हमने दो साल से भी कम अवधि में 108 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर देश में चौथे से तीसरी रैंक पर अपना स्थान बनाया है।

मंत्री काश्यप ने कहा कि स्टार्टअप पॉलिसी के बेहतर प्रावधानों के चलते स्टार्टअप की संख्या 3700 से ऊपर पहुंच गई है। वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं और सिडवी सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी मात्रा में सीड कैपिटल मुहैया कराने की योजना तैयार की जा रही है। काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश का युवा महनती है और उन्हें नए अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की जवाबदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश अगले वर्ष तक स्टार्टअप रैकिंग में अग्रणी होगा। मंत्री काश्यप ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एमएसएमई टीम को इस अपलब्धि के लिए बधाई दी।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।