डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, सावन शर्मा, पायल पाटीदार, संस्कृति व्यास को विशेष उपलब्धि

रतलाम के डिस्ट्रिक्ट होम्योपैधिक कॉलेज का होम्योपैथी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Sep 13, 2023 - 01:35
 0
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, सावन शर्मा, पायल पाटीदार, संस्कृति व्यास को विशेष उपलब्धि
होम्योपैथी की परीक्षा में विशेष सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी. एच. एम. एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रतलाम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कॉलेज के सावन शर्मा ने 1500 में से 1102 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। इसी प्रकार पायल पाटीदार 1062 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं संस्कृति व्यास 1059 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इससे विद्यार्थियों कॉलेज प्रबंधन में हर्ष व्याप्त है।

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, महाविद्यालय प्रबंधक दिनेश उपाध्याय व स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर एवं सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।