निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम् रहेगी, विकास कार्यों को आमजन के बीच ले जाएं- विधायक काश्यप

भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में सफलता पाने के लिए महिला मोर्चा को पूरी ताकत से उतारने की कार्ययोजना बनाई है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने मोर्चा को विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराने की सीख दी है।

निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम् रहेगी, विकास कार्यों को आमजन के बीच ले जाएं- विधायक काश्यप
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

भारतीय जनता महिला मोर्चा ने की वार्ड एवं बूथ प्रभारियों की नियुक्ति

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को घर-घर दस्तक देकर शासन की जन कल्याणकारी नीतियों और शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। आमजन को यह पता होना चाहिए कि शासन ने उनके लिए क्या किया है और आगे क्या करने जा रहा है। विकास के हर कार्य की जानकारी महिलाओं को दी जाए जिससे कि उन्हें यह पता चल सके कि भाजपा के शासन में क्या काम हुए है और क्या नहीं।

यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बुधवार को उनके कार्यालय पर आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में कही। महिला मोर्चा की बैठक में विधायक काश्यप के साथ नगर निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल एवं  महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीता कटारिया ने अपनी बात मोर्चा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच रखी। बैठक में महिला मोर्चा के वार्ड और बूथ प्रभारी भी नियुक्त किए गए। महिलाओं को बताया कि वे घर-घर जाकर वहां कि महिलाओं के हाथ पर कमल के फूल की मेहंदी लगाएं और आमजन तक विकास के हर कार्य की जानकारी बेहतर ढंग से पहुंचाएं।

ये रहीं मौजूद

बैठक में महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहूजा, उपाध्यक्ष सपना दुबे, दिव्या शर्मा, मंत्री मनीषा सांकला, आशा भाटी, कुसुम सोलंकी, जीवन ज्योति के साथ मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, राखी व्यास, पूजा बोहरा, चेतना पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।