रतलाम की वंशिका जैन सीए की फाइनल परीक्षा में सफल, परिजन और शिक्षकों ने दी बदाई और शुभकामनाएं

सीएम राइज स्कूल सैलाना के व्याख्याता डॉ. राजेश सोनी की पुत्रवधू वंशिका जैन ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Jan 10, 2024 - 18:42
Jan 10, 2024 - 18:43
 0
रतलाम की वंशिका जैन सीए की फाइनल परीक्षा में सफल, परिजन और शिक्षकों ने दी बदाई और शुभकामनाएं
वंशिका जैन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम निवासी वंशिका समर्थ जैन ने सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता आर्जित की है। वंशिका जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय सी. एम. राइज उत्कृष्ट विद्यालय सैलाना के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राजेश सोनी की पुत्रवधू हैं। डॉ. सोनी के कई विद्यार्थी वर्तमान में सीए हैं।

बता दें कि वंशिका ने यह सफलता विवाह के उपरांत पाई है। वंशिका की इस उपलब्धि पर सी. एम. राइज विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, बासिंद्रा हाईस्कूल के प्राचार्य संदीप जैन, व्याख्याता शैलजा दवे, मानसिंह डामोर, दिलीप जैन, लोकेंद्र गहलोत, राखी सोनी, समर्थ जैन, जिज्ञासा जैन इत्यादि ने बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।