विक्रम विश्वविद्यालय के अंशुल भावसार भारतीय वन्य जीव संस्थान में चयनित, 1 पद के लिए 130 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफि इंडिया द्वारा प्रोजेक्ट एसोसिएट ग्रेड-1 के पद पर अंशुल भावसार का चयन किया गया है। अंशुल विक्रम विश्वविद्याल उज्जैन के 2019 बैच के पर्यावरण प्रबंध अध्ययनशाला के विद्यार्थी रहे हैं।

May 11, 2022 - 07:33
 0
विक्रम विश्वविद्यालय के अंशुल भावसार भारतीय वन्य जीव संस्थान में चयनित, 1 पद के लिए 130 से ज्यादा  अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
अंशुल भावसार।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की पर्यावरण प्रबंध अध्ययनशाला के विद्यार्थी रहे अंशुल भावसार का भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफि इंडिया) में चयन हुआ है। उनकी पदस्थापना प्रोजेक्ट एसोसिएट ग्रेड-1 के पद पर हुई है।

विक्रम विश्विद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा के अनुसार अंशुल 2019 बैच के विद्यार्थी रहे हैं। भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा एक के लिए भर्ती आयोजित की गई थी। इसके लिए 130 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से अंशुल चयनित हुए। विश्विद्यालय परिवार ने भावसार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।