उद्यमिता : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को युवा उद्यमी ने बताया कि उन्होंने कैसे बनाया वेस्ट को बेस्ट, 50 तरह के उत्पाद कर रहे तैयार, 400 लोगों को रोजगार भी दिया

महू में संचालित खिवनी स्टार्टअप के पदाधिकारियों ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप भेंटकर वेस्ट से बेस्ट बनाने के अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। यह स्टार्टअप 400 लोगों को रोजगार भी दे रहा है।

Jan 26, 2025 - 00:02
Jan 26, 2025 - 01:50
 0
उद्यमिता : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को युवा उद्यमी ने बताया कि उन्होंने कैसे बनाया वेस्ट को बेस्ट, 50 तरह के उत्पाद कर रहे तैयार, 400 लोगों को रोजगार भी दिया
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को अपने स्टार्टअप की जानकारी देते खिवनी स्टार्टअप के सीईओ एवं फाउंडर अश्वजीत गर्ग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से महू से आए युवा उद्यमी ने भेंट की। साथ ही उनके द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप से अवगत कराते हुए मंत्री काश्यप को बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए उनके द्वारा खिवनी नाम से स्टार्टअप शुरू किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 400 लोगों को रोजगार देकर दैनिक उपयोग में आने वाले 50 तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

खिवनी स्टार्टअप के सीईओ एवं फाउंडर अश्वजीत गर्ग एवं मेघा गर्ग ने मंत्री काश्यप को बताया कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे पदार्थ की पैकेजिंग के लिए भी वे टूटे हुए नारियल के छिलके और पेड़ से गिरी हुई लकड़ियों का प्रयोग करते हैं। किसी भी चीज की पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग भी नहीं किया जाता है। उनके यहां तैयार सभी पदार्थ पूरी तरह से जैविक हैं।

इसमें विशेष रूप से आंखों को आराम देने वाले आईपिलो को तैयार किया है। दर्द निवारक तेल, स्किन पर लगाने के लिए प्रोबायोटिक साबुन की तरह बॉडी लोशन भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही इनके द्वारा भविष्य की योजना से अवगत कराया। मंत्री काश्यप ने युवा उद्यमी की बात सुनकर और उनके प्रोडक्ट को देखकर आश्वस्त किया कि शासन की योजना अनुसार उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।