12 एवं 13 जनवरी को होगा युवा संवाद एवं युवा समागम, 13 को राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस भी मनेगा

शासन द्वारा युवा दिवस के उपलब्ध में युवा संवाद और युवा समागम का आयोजन करने जा रहा है। यह 12 एवं 23 जनवरी को होगा। आखिरी दिन रोजगार पाने का मौका भी मिलेगी।

Jan 2, 2023 - 22:41
Jan 2, 2023 - 23:42
 0
12 एवं 13 जनवरी को होगा युवा संवाद एवं युवा समागम, 13 को राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस भी मनेगा
युवा दिवस पर होगा युवा संवाद एवं युवा समागम।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर 12 एवं 13 जनवरी को युवा संवाद एवं युवा समागम होगा। 13 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार दिवस भी मनाया जाएगा। भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

एमएसएमई सचिव पी. नरहरि ने विभागीय अधिकारियों और सभी कलेक्टर को युवा संवाद एवं समागम तथा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस की तैयारी करने का निर्देश दिया है। नरहरि ने बताया युवा समागम के दूसरे दिन 13 जनवरी को रोजगार दिवस कार्यक्रम सम्मिलित रूप से किया जाएगा।

पूर्व में हुए रोजगार दिवस कार्यक्रमों की तरह ही यह भी संपादित होगा। इसमें विशेष रूप से युवा वर्ग के हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति / वितरण-पत्र दिए जाएंगे। साथ ही स्व-रोजगार योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।